चमोली की नीति घाटी में बादल फटने से तबाही, गाड़ियां और वैली ब्रिज बहा
चमोली जिले की नीति घाटी में बादल फटने के बाद तबाही का खौफनाक वीडियो सामने आया है। तमक गधेरे में आज एक के बाद एक तीन बार बादल फटने से अचानक पानी का सैलाब आ गया।
तेज बहाव की चपेट में आकर कई गाड़ियां बह गईं, वहीं BRO की ओर से बनाया गया वैली ब्रिज भी पानी के तेज बहाव में बह गया।
ब्रिज के बहने से नीति घाटी का जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क बाधित हो गया है। वहीं, घटना के बाद BRO के एक ऑपरेटर के लापता होने की सूचना सामने आई है।
जोशीमठ के उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ के अनुसार, उनकी BRO के मेजर से फोन पर बातचीत हुई है, जिसमें एक ऑपरेटर के लापता होने की जानकारी दी गई है।
⚠️ भारी बारिश के बीच सीमांत क्षेत्र में हालात चिंताजनक बने हुए हैं।